चोरों ने दो घरों में नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात पर किया हाथ साफ

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

अयोध्या, भेलसर मवई थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा में 18 व 19 अक्टूबर की मध्य रात को चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाते हुए नकदी समेत सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया।एक ही रात में दो घरों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गयी।चोरों ने सबसे पहले कोटवा गांव के फूलचन्द यादव के घर को निशाना बनाया।मकान के पीछे से छत पर चढ़ कर अंदर दाखिल हो गये।कमरे में रखी सन्दूकों का ताला तोड़ कर उसमें रखी सोने की चार अंगूठी,सोने की कान की झुमकी,तीन सोने का हार, सोने का कान का झाला,सोने की चार नाक की कील,सोने की नथिया,चांदी की तीन जोड़ पायल,तथा दस हजार रुपये की नकदी उठा ले गये।इसके बाद चोरों ने गांव के पूरब की तरफ स्थित बेचनलाल के घर के पीछे से नकब लगा कर अंदर दाखिल हो गये।

कमरे के अंदर बक्से में रखी सोने की कान की झुमकी,सोने की नथुनी,सोने का कान का बुंदा, चांदी की पायजेब,चांदी की हाथ पेटी, हाथ फूल,बेचन की भाभी की तीन तल्ला की दोने की झुमकी,नाक का बुंदा, चांदी की 23 अंगूठी तथा 16 हजार रुपये की नकदी चोर उठा ले गये।सोमवार को तड़के जब कुछ लोग शौच के लिये जा रहे थे तो स्वामीदयाल के बाग के निकट बक्शे पड़े थे बक्शे में कुछ कागजात बेचन लाल के देखकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बेचन को दी।बेचन ने घटना की सूचना डायल 112 तथा स्थानीय पुलिस को दी।सूचना पाकर उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह पहुंचे तथा घटना के सम्बन्ध में परिजनों से जानकारी ली।प्रभारी निरीक्षक मवई राम किशन राना ने बताया कि तहरीर मिली है शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button