भाजपा की नीतियां किसान विरोधी-अखिलेश

राजेन्द्र चौधरी
भाजपा सरकार में किसान बेहाल है। भाजपा की नीतियां किसान विरोधी और पूंजीपतियों को लाभ देने वाली है। धान की फसल तैयार है लेकिन प्रदेश में किसानों के धान की खरीद की कोई व्यवस्था नहीं है। किसानों को गेंहू की एमएसपी नहीं मिली अब धान की भी कीमत नहीं मिल रही है। लगातार बढ़ती महंगाई ने किसानों की कमर तोड़ दी है। एमएसपी के नाम पर सरकार दिखावा करने का ढोंग क्यों करती है…? अखिलेश यादव ने कहा कि डीजल, खाद बीच, कीटनाशक सब महंगा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने किसानों को धोखा दिया। पांच साल तक किसानों की सुध नहीं ली। किसान महंगी बिजली, महंगे डीजल से परेशान रहा। अब चुनाव सामने देख कर भाजपा सरकार किसानों के बरगलाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है। भाजपा की नीतियां किसान विरोधी-अखिलेश

भाजपा की गलत नीतियों और काले कृषि कानूनों के विरोध में आन्दोलन में सात सौ से ज्यादा किसान शहीद हो गये थे। भाजपा सरकारों में किसानों की गाढ़ी कमाई उनकी फसल बिचौलिए लूटते रहे हैं। भाजपा सरकार में किसानों के गन्ना का मूल्य नहीं बढ़ाया गया। गन्ने का पूरा बकाया भुगतान नहीं हुआ। किसानों को अन्य फसलों की लागत मूल्य भी नहीं मिली। बुन्देलखण्ड में कर्ज में डूबे कई किसानों ने आत्महत्या कर ली। भाजपा ने किसानों और जनता को जितना परेशान किया है उतना अब तक की किसी सरकार ने नहीं किया है। जनता और किसानों ने ठान लिया है कि अब वह दोबारा 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता में आने का मौका नहीं देगा। भाजपा की नीतियां किसान विरोधी-अखिलेश

Related Articles

Back to top button