निषाद राज बोट सब्सिडी योजना

निषाद राज बोट सब्सिडी योजना का उठाये लाभ, 04 अक्टूबर तक करें आवेदन।

प्रतापगढ़। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण विकास कुमार दीपांकर ने बताया है कि वर्ष 2023-24 में मत्स्य विभाग के अन्तर्गत निषाद राज बोट सब्सिडी योजनान्तर्गत जाल एवं नाव इत्यादि के क्रय हेतु जनसामान्य को आच्छादित करने के लिये आवेदन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल पर दिनांक 20 सितम्बर से लेकर दिनांक 04 अक्टूबर 2023 तक आनलाइन आवेदन कर सकते है। योजनान्तर्गत विवरण इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेखों का विस्तृत विवरण विभागीय पोर्टल पर देखा जा सकता है। आनलाइन आवेदन वेबसाइट fisheries.up.gov.in पर कर सकते है। इसके अतिरिक्त मत्स्य विभाग के मण्डलीय व मुख्य कार्यकारी अधिकारी के जनपदीय कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। निषाद राज बोट सब्सिडी योजना

Related Articles

Back to top button