चुनाव आयोग और नौकरशाही भाजपा के इशारे पर काम कर रही:अखिलेश यादव

  राजेन्द्र चौधरी

चुनाव आयोग और नौकरशाही भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को अपने हिसाब से चला रही है। सरकार संविधान के अनुसार काम नहीं कर रही। देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। भाजपा देश के लिए संकट है। भाजपा सत्ता से हटेगी तभी संकट हटेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव अयोग का रवैया और कार्य भेदभावपूर्ण है। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में एसआईआर को जीरो कर दिया है। अब दोबारा से वोट बनाने का अभियान चल रहा है, जिस एसआईआर प्रक्रिया में करोड़ो रुपए खर्च हुए, प्रचार हुआ। पूरा प्रशासन लगा अब उसे शून्य कर दिया गया। एसआईआर में किसी का फर्जी वोट नहीं बनना चाहिए था लेकिन मतदाता सूची में लाखों वोट फर्जी बन गए हैं। कई विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक आदमी के डबल वोट बने हैं, तीन-तीन, चार-चार, पांच और दस वोट तक बन गए हैं। आजमगढ़ की सदर विधानसभा में एक ही व्यक्ति के दस वोट बन गए हैं। श्री यादव ने कहा कि चुनाव आयोग सामने आए और कहे कि वह भाजपा के इशारे पर काम नहीं करेगा। आयोग का अपनी विश्वसनीयता साबित करनी चाहिए। निष्पक्ष काम करना चाहिए। उन्होंने पीडीए जागरूक है। पीडीए कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जनता और सपा कार्यकर्ता भाजपा की चार सौ बीसी नहीं चलने देंगे।


डॉ.राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि के अवसर पर गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग से हर बूथ पर दो-दो सौ वोट बढ़ाने के लिए कहा था। मुख्यमंत्री ने ऐसा निर्देश इसलिए दिया था क्योंकि उन्हें पता है कि चुनाव आयोग भाजपा और सरकार के इशारे पर काम कर रहा है।लखनऊ के सरोजनीनगर में भाजपा ने समाजवादी पार्टी के वोट कटवाने के लिए दशरथ नाम के एक व्यक्ति के फर्जी हस्ताक्षर से सौ फार्म भराए थे। वोट काटे जा रहे थे, समाजवादियों ने इसका खुलासा किया लेकिन चुनाव आयोग ने किसी पर कार्रवाई नहीं की। भाजपा सरकार खुद फर्जी वोट बनवाने में शामिल है। भाजपा चाहती है जो उसके सदस्य है, मतदाता सूची में सिर्फ उन्हीं का नाम रहे। केवल भाजपा के सदस्य ही देश के नागरिक रहें। क्योंकि जितका नाम वोटर लिस्ट में होता है वहीं भारत का नागरिक है, जिसका वोट नहीं, वह देश का नागरिक नहीं रहेगा। आजमगढ़ की सदर विधानसभा में विकास यादव नाम के दस वोट हैं, एक वोट विकास यादव डालेगा और  बाकी नौ वोट भाजपा के लोग डाल देंगे। इसी तरह से लाखों को फर्जी बने हैं। चुनाव आयोग क्या कर रहा है। एसआईआर की इतनी बड़ी प्रक्रि या के बाद भी फर्जी वोट हैं, इसका मतलब है एसआईआर गड़बड़ है।

अखिलेश यादव ने कहा कि वोट चोरी और चुनावों में धांधली के खिलाफ हम लोग शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध जारी रखेंगे। लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ते रहेंगे। भाजपा सरकार में प्रशासनिक तानाशाही और अराजकता है। भाजपा सरकार पत्रकारों और प्रदर्शनकारियों के साथ अमानवीय और बर्बरतापूर्ण कर्रवाई कर रही है, महिला पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है,  जिस तरह से हिटलर ने जर्मनी में अपनी प्राइवेट फोर्स बना रखी थी,उसके जरिए वह विपक्ष के नेताओं को प्रताड़ित और परेशान करता था वैसे ही भाजपा के गुण्डे पुलिस के साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों और महिलाओं के साथ पर अत्याचार कर रहे हैं, भाजपा ने यह सब हिटलर से सीखा है। प्रेसकांफ्रेंस में राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, श्री राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री, श्री श्याम लाल पाल प्रदेश अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
 

Related Articles

Back to top button