दिल्ली में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम-आराधना मिश्रा

राहुल गांधी जी के आह्वान पर दिल्ली में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम। कांग्रेस संगठन और आगामी चुनाव के लिए सकारात्मक संदेश।

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, जननायक राहुल गांधी जी के आवाहन पर आज देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित सुप्रीम कोर्ट मार्च आन्दोलन में उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों, जिला/शहर अध्यक्षोें एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में अपने अपने संसाधनों से दिल्ली पहुंचकर भाग लिया और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश चरम पर दिखाई दिया।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी जी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम जी पूर्व मंत्री के कुशल नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जो जोश और संकल्प दिखाया है, वह बहुत ही उत्साहजनक है।

इस विशाल आयोजन और कार्यकर्ताओं के अभूतपूर्व संख्या में दिल्ली में पहुंचने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि आज दिल्ली में राहुल जी के आह्वान पर जिस प्रकार उत्साहपूर्वक पूरे प्रदेश के कांग्रेस जन भारी संख्या में एकत्र हुए हैं, वह बेहद गौरवशाली है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उ0प्र0 के कार्यकर्ताओं की यह एकजुटता और सक्रियता आगामी समय में प्रदेश की राजनीति और संगठन के लिए बहुत ही अच्छी और दूरगामी साबित होगी।आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने प्रदेश के दूर दराज से अपने अपने संसाधनों से दिल्ली पहुंचे सभी कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का यही जोश आने वाले समय में प्रदेश में बदलाव की नई इबारत लिखने जा रहा है।

Related Articles

Back to top button