Thursday, March 5, 2026
Advertisement
Home राष्ट्रीय दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

232

दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया. यहां एक ही रनवे पर दो अलग-अलग विमानों को लैंडिंग और टेक ऑफ की इजाजत दे दी गई. हालांकि, हादसा होने से पहले ही एक विमान को रोक लिया गया और हादसा टल गया.

दरअसल, बुधवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट के हाल ही में उद्घाटन किए गए रनवे पर पश्चिम बंगाल के बागडोरा जा रही फ्लाइट संख्या UK725 को टेक ऑफ करने की इजाजत दे दी गई. इस समय पर ही अहमदाबाद से दिल्ली आई विस्तारा की फ्लाइट लैंड हो रही थी. प्लेन टेक ऑफ करने ही वाला था कि अचानक ATC से उसे उड़ान रोकने के निर्देश मिले. निर्देश मिलते ही प्लेन रुक गया और कुछ ही मिनटों में अहमदाबाद से आए प्लेन ने लैंडिंग कर ली.

दोनों ही विमानों को एक ही समय पर परमिशन दी गई थी, लेकिन एटीसी ने इस पर कंट्रोल स्थापित कर लिया. इस घटना के बारे में जानने वाले अधिकारी ने बताया कि ATC के अधिकारी ने टेक-ऑफ करने वाली फ्लाइटो को फौरन रोक दिया. टेक ऑफ रोकने के बाद दिल्ली बागडोरा जाने वाले फ्लाइच को तुरंत रनवे से हटाकर पार्किंग में ले जाया गया.