आदत से बाज नहीं आ रही ट्रैफिक पुलिस

अजय सिंह

लखनऊ- ईमानदार छवि के डीएसपी ट्रैफिक की फजीहत करने से बाज नहीं आ रही ट्रैफिक पुलिस. जहां एक तरफ डीसीपी ट्रैफिक शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वही उन्हीं के कुछ ट्रैफिक पुलिसकर्मी उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं. उतरेठिया चौराहे पर लगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी गैर जनपदों के वाहनों से करते हैं अवैध वसूली. गैर जनपद के वाहनों को चालान का हवाला देकर एवं अधिक जुर्माना बता कर करते हैं अवैध वसूली. गैर जनपद के वाहनों को रोक कर पहले उन्हें बूथ में लाया जाता है फिर उन्हें चालान का हवाला देकर डराया एवं धमकाया जाता है फिर अपनी जेब गरम कर ली जाती है. ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहनो का सेफ ड्रॉफ्ट बनाकर रखते हैं शिकायत होने पर वाहन का चालन भी कर देते हैं. आदत से बाज नहीं आ रही ट्रैफिक पुलिस

Related Articles

Back to top button