
मणिपुर हिंसा के खिलाफ आप ने निकाला कैंडल मार्च.मणिपुर हिंसा भाजपा सरकार द्वारा प्रायोजित हिंसा, इसीलिए बलात्कारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है. भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है. डबल इंजन सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं-प्रियंका
निष्पक्ष दस्तक ब्यूरो
लखनऊ – मणिपुर हिंसा के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लगातार मणिपुर राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर हमलावर है पिछले दिनों में पार्टी महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ कई प्रदर्शन कर चुकी है. शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की जिला इकाई ने कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई. जिला अध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पत्रकारपुरम चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला और मांग की महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वालों को सख्त से सख्त सजा दी जाए और मणिपुर राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए.
प्रियंका श्रीवास्तव ने कहा भाजपा सरकार बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के नारे लगाती है परंतु जब बेटियों के साथ बलात्कार होता है तो भाजपा के लोग बलात्कारियों को बचाने के लिए उनके खड़े हो जाते हैं. भाजपा का यह दोहरा चरित्र जनता के सामने आ चुका है भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है. मणिपुर हिंसा भाजपा सरकार द्वारा प्रायोजित हिंसा है इसीलिए बलात्कारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है.
मोदी के इशारे पर आप सांसद संजय सिंह का निलंबन किया गया -प्रियंका श्रीवास्तव
प्रियंका श्रीवास्तव ने कहा सदन में प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर हिंसा की चर्चा करने से भाग क्यों रहे हैं? मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर की महिलाओं के साथ हुए दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को क्यों बचा रहे हैं? सदन में महिलाओं की आवाज उठाने वाले आम आदमी पार्टी के के वरिष्ठ नेता संजय सिंह पीएम मोदी के इशारे पर निलंबित किया गया यह निलंबन लोकतंत्र के खिलाफ है जल्द से जल्द निलंबन बहाल किया जाए. कैंडल मार्च में जसमीत कौर,रीता, उषा त्रिपाठी, प्रीति श्रीवास्तव, मंजू, मोजमा, प्रियंका रावत, पुष्पा, बबीता, गीतांजलि, अपर्णा सहित कई महिला कार्यकर्त्ता शामिल रहीं. डबल इंजन सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं-प्रियंका

























