उपमुख्यमंत्री ने गौशाला का किया निरीक्षण

कान्हा गौशाला का उपमुख्यमंत्री ने किया औचक निरीक्षण। गायों को खिलाया फल व हरा चारा।

अब्दुल जब्बार

अयोध्या/भेलसर। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को कान्हा गौशाला मिर्जापुर रूदौली का औचक निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री ने उपस्थित गायों की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की व उन्हें मिठाई व फल खिलाकर पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि योगी सरकार गौ संरक्षण को बढ़ावा दे रही है।गौ पालकों के लिए सरकार ने योजनाए चलाई है।इसी कड़ी में कान्हा गौशाला का निरिक्षण गुरुवार को किया गया है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने विधायक रूदौली राम चन्द्र यादव के द्वारा गौ शालाओं के संरक्षण के प्रयास की सराहना भी की।डिप्टी सीएम ने गौ शाला की व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की।उन्होंने 10 मिनट तक गौ शाला का निरीक्षण किया।

उपमुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण की भनक लगते ही अधिकारी कर्मचारियों में मचा हड़कंप

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के औचक निरीक्षण की भनक लगते ही अधिकारियों कमर्चारियों में हड़कम्प मच गया।आनन फानन में सफाई कर्मी लगाए गए।तत्काल हरा-चारा भी मंगवाया गया। उपमुख्यमंत्री के आने तक साफ सफाई जारी रही।इस दौरान विधायक राम चन्द्र यादव,एसडीएम अंशुमान सिंह,सभासद कुलदीप सोनकर,विनय लोधी,राम सनेही लोधी,विजय सिंह,बजरंगबली यादव,हिमांशु गर्ग,अनिल पांडेय,पंकज शर्मा,आदित्य पाठक सहित अन्य उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने गौशाला का किया निरीक्षण

Related Articles

Back to top button