Wednesday, March 4, 2026
Advertisement
Home राजनीति निकाय चुनाव में खिलेगा कमल-भूपेन्द्र चौधरी

निकाय चुनाव में खिलेगा कमल-भूपेन्द्र चौधरी

353
उत्तर प्रदेश के नवीन सपनों का बजट-भूपेंद्र चौधरी
उत्तर प्रदेश के नवीन सपनों का बजट-भूपेंद्र चौधरी

हिमांशु दुबे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में पार्टी की जीत के लिए सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उत्तर प्रदेश देश में सर्वाेत्तम प्रदेश बनने की और अग्रसर है। ऐसे में हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि मोदी-योगी सरकार के रिपार्ट के साथ सघन जनसम्पर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने की अपील करें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बुधवार को रायबरेली तथा प्रयागराज में निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए विजय का मंत्र दिया। निकाय चुनाव में खिलेगा कमल-भूपेन्द्र चौधरी


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा के लिए प्रत्येक चुनाव महत्वपूर्ण है और भाजपा प्रत्येक चुनाव को पूरी ताकत के साथ लड़ती है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सतत सम्पर्क व सतत संवाद के माध्यम से जनता के साथ सीधा जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर नगरीय निकायों में विकास कार्य तथा निकायों के बीच स्वच्छता के लिए प्रतिस्पर्धा ने नगरों की तस्वीर बदल दी है। आज स्वच्छ व सुन्दर नगर प्रदेश की पहचान हैै। चौधरी ने कहा भाजपा प्रत्याशियों की विजय से केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा नगर विकास के लिए दिया गया पैसा ईमानदारी से नगर विकास के कार्यों में खर्च होगा और मोदी-योगी सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई आधुनिक नगरों के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ती रहेगी। इसलिए नगरों के विकास के लिए भाजपा की विजय जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदान पूरा होने तक एक-एक कार्यकर्ता को परिश्रम के साथ जुटना है और नगर निकाय में कमल खिलाना है।निकाय चुनाव में खिलेगा कमल-भूपेन्द्र चौधरी