स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है

486
भारतीय आदर्श योग संस्थान" का प्रथम स्थापना दिवस…
भारतीय आदर्श योग संस्थान" का प्रथम स्थापना दिवस…

प्रत्येक नागरिक को योग के माध्यम से स्वस्थ रखना “भारतीय आदर्श योग संस्थान” का उद्देश्य।स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है-योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा

बाल्यकाल से योग अपनाने वाले निश्चित रूप से शतायु हो सकते हैं- राजकुमार

पैसे एवं पावर का आनंद तभी है, जब स्वास्थ्य उत्तम हो-संजय गुप्ता

भारतीय आदर्श योग संस्थान” का प्रथम स्थापना दिवस…

लखनऊ। “भारतीय आदर्श योग संस्थान का प्रथम स्थापना दिवस मंगलवार को तोपखाना कैंट स्थित माध्यमिक विद्यालय के प्रेक्षागृह में धूमधाम से मनाया गया।प्रथम स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि श्री एवं “भारतीय आदर्श योग संस्थान” के संरक्षक एवं “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ,संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा द्वारा नियमित रूप से योग करने वाले 51 साधक, साधिकाओ एवं योग के माध्यम से असाध्य रोगों को परास्त कर स्वास्थ्य लाभ करने वाले योग साधकों को “महर्षि पतंजलि सम्मान” से सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर बोलते हुए “भारतीय आदर्श योग संस्थान” के संरक्षक एवं “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा उत्तम स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैयदि व्यक्ति स्वस्थ है तभी कमाए हुए धन एवं प्राप्त पद की शक्ति का आनंद ले सकता है और योग के माध्यम से शरीर एवं मन को स्वस्थ रखा जा सकता है “भारतीय आदर्श योग संस्थान” के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा ने कहा संस्थान का उद्देश्य योग के माध्यम से सभी नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है उन्होंने कहा वात ,कफ एवं पित्त को सही रखने से बीमारियां छूमंतर हो जाएंगी।

भारतीय आदर्श योग संस्थान” का प्रथम स्थापना दिवस…

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। स्वस्थ एवं संतुलित जीवन हेतु प्राणायाम एवं योग का महत्व भारत ही नहीं बल्कि विश्व में भी है। मनुष्य के शरीर, मन एवं आत्मा को स्वस्थ एवं प्रसन्न रखने में योग की प्रमुख भूमिका है।


योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा ने कहा नियमित योग के माध्यम से असाध्य रोगों से ग्रस्त रोगियों को भी रोगमुक्त किया जा सकता है मुख्य अतिथि राजीव मिश्रा (पूर्व सदस्य रेरा एवं पूर्व महाप्रबंधक रेलवे) ने इस अवसर पर बोलते हुए सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी तथा कहा योग एवं ध्यान के माध्यम से मन को प्रसन्न एवं शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है प्रत्येक व्यक्ति को योग अवश्य करना चाहिए शरीर की हिफाजत धन की हिफाजत से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

“भारतीय आदर्श योग संस्थान” के सचिव राजकुमार -राज ने कहा बाल्यकाल से संस्कार के रूप में बच्चों में अनिवार्य योग की शिक्षा दी जाए तो 20 साल बाद का भारत निश्चित रूप से सम्पूर्ण स्वस्थ भारत होगा।”स्थापना दिवस समारोह” में योग साधक साधिकाओ ने भजन सम्राट किशोर चतुर्वेदी के भजनों का भी आनंद लिया।”भारतीय आदर्श योग संस्थान” के प्रथम स्थापना दिवस समारोह में “महर्षि पतंजलि सम्मान” से सम्मानित होने वाले साधक साधिकाओ में मुख्य रूप से श्रीमती रेनू मिश्रा, श्रीमती किरण, श्रीमती दीपमाला, श्रीमती रेनू बाला सिंह ,सीमा पांडे, मधु पांडे, कर्नल अभय सिंह ,के के गुप्ता ,तनुज बलिदानी, राधेश्याम चौरसिया, राकेश चौरसिया, राकेश साहू, श्रीमती बबीता शर्मा ,गुरदीप सिंह ,अशोक निगम, चंद्रशेखर ,धर्मेंद्र गुप्ता, दीपचंद ,अनिल शर्मा, राजेंद्र कुमार, उर्वशी सिंह, गोपाल गुप्ता, संतोष यादव ,रीता पांडे इसरार खान, कल्पना फतवा अशोक पाल , गीता थापा, यशराज ,के डी तिवारी चंद्रशेखर यादव आरती अंजलि शामिल रहे।