Wednesday, March 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति बना मिसाल

मिशन शक्ति बना मिसाल

413
मिशन शक्ति बना मिसाल
मिशन शक्ति बना मिसाल

मिशन शक्ति कार्यक्रम बना मिसाल,अनेक राज्यों में भी मिली मान्यता। महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। पहली रैली बलरामपुर से ललितपुर व दूसरी विंध्यवासिनी धाम से गौतमबुद्ध नगर पहुंचेगी।

बलरामपुर/लखनऊमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित महिला सशक्तिकरण रैली को बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने कहा कि मिशन शक्ति जहां कार्यक्रम जहां मिसाल बना, वहीं अनेक राज्यों में भी इसे मान्यता मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से नवरात्रि प्रारंभ हुई है। भारतीय परंपरा में यह शक्ति पूजा का अनुष्ठान है। नौंवी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ। देवीपाटन शक्तिपीठ का अपना महात्म्य है। नवरात्रि में यहां दूरदराज से आकर भक्त मां के दर्शन करते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जनपद बलरामपुर में आयोजित महिला सशक्तीकरण रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते, थारू जाति के ग्राम पंचायतों से संवाद करते तथा स्कूली बच्चों से उनकी समस्याओं को सुनते हुये।

READ MORE-स्वच्छता की प्रतिमूर्ति बन रही यूपी की ‘शक्ति’

महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन है यात्रा का उद्देश्य


उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2020 में मिशन शक्ति के तहत एक अभियान प्रारंभ किया था। तब भी मैं यहां आया था। बलरामपुर से उस कार्यक्रम को हमने आगे बढ़ाया था। मिशन शक्ति का कार्यक्रम प्रदेश में मिसाल बनी। इस कार्यक्रम को अनेक राज्यों में मान्यता मिली। आज जब नवरात्रि प्रारंभ हुई है, तब यूपी पुलिस ने दो कार्यक्रम प्रारंभ किये हैं। पहली यात्रा मां पाटेश्वरी के इस पावन धाम बलरामपुर से प्रारंभ होकर बुंदेलखंड के ललितपुर पहुंचेगी। दूसरी यात्रा मां विंध्यवासिनी धाम से शुरू होकर गौतमबुद्ध नगर तक पहुंचेगी। रामनवमी पर पहली यात्रा ललितपुर और दूसरी यात्रा गौतमबुद्ध नगर में पहुंचेगी। इसके पीछे उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन है। इस थीम पर यह यात्रा प्रारंभ हुई है। इस यात्रा को प्रारंभ कर खुशी की अनुभूति हो रही है। यह यात्रा जिन भी जिलों में जाएगी, वहां नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम करते हुए बढ़ेगी। बाइक से निकली यह यात्रा प्रतिदिन 80 से 120 किमी. तक चलेगी।

मिशन शक्ति बना मिसाल

जीवन लोककल्याण के लिए समर्पित करें- योगी आदित्यनाथ ने कामना की कि मां भगवती आपको इतना समृद्ध करें कि आप अपना जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर सकें। सीएम ने महिला सशक्तिकरण यात्रा के प्रति भी शुभकामनाएं दीं।

बच्चों को किया दुलार- मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के अंत में नन्हे बच्चों को दुलार भी किया। इस दौरान स्थानीय महिला प्रधानों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भी भेंट किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, विधायक कैलाश शुक्ल, पलटू राम समेत कई महिला प्रधान अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासन-पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।