शंघाई संगठन के साथ योगी

मुख्यमंत्री जनपद वाराणसी में शंघाई सहयोग संगठन के पर्यटन मंत्रियों के साथ रात्रि भोज में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने भूलनपुर 34वीं वाहिनी पी0ए0सी0 तथा थाना रोहनिया परिसर में निर्माणाधीन बैरक भवन का निरीक्षण किया। शंघाई संगठन के साथ योगी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद वाराणसी के होटल ताज में शंघाई सहयोग संगठन (एस0सी0ओ0) के पर्यटन मंत्रियों के साथ रात्रि भोज में सम्मिलित हुए।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने भूलनपुर 34वीं वाहिनी पी0ए0सी0 परिसर में निर्माणाधीन बैरक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां के लोगों की कुशलक्षेम पूछी और छोटे-छोटे बच्चों से दुलार करते हुए उन्हें टॉफियां दीं तथा उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी प्राप्त की मुख्यमंत्री जी ने थाना रोहनिया परिसर में निर्माणाधीन बैरक भवन का निरीक्षण भी किया।

READ MORE-दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे योगी

34 वी वाहिनी पीएसी परिसर में निर्माणाधीन बैरक भवन के निरीक्षण पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने छोटे-छोटे बच्चों से उनका व उनके परिजनों का हाल चाल पूछे। हुए उनके सर पर प्यार से हाथ फेरा और बच्चों को चॉकलेट  दी। उन्होंने बच्चों से स्कूल जाने के बाबत भी पूछी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात में विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने निकले सीएम भुल्लनपुर स्थित 34 वी वाहिनी पीएसी में 8 .63 करोड़ की लगत से बन रहे मल्टीपर्पज़ हॉल एवं थाना रोहनिया परिसर में  1 .15 करोड़ की लगात से बन रहे  32 बेड के निर्माणाधीन बैरक  का निरीक्षण किया।

Related Articles

Back to top button