Friday, January 16, 2026
Advertisement
Home राजनीति नागालैण्ड में भाजपा गठबंधन सफल

नागालैण्ड में भाजपा गठबंधन सफल

320
नागालैण्ड में भाजपा गठबंधन सफल
नागालैण्ड में भाजपा गठबंधन सफल

नागालैण्ड में भाजपा गठबंधन सफल

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर के विकास तथा गरीब कल्याण नीति की विजय बताते हुए जनता का आभार व्यक्त किया। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में गुरूवार को त्रिपुरा, नागालैण्ड व मेघालय के विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा की विजय पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व ढोल-नगाडों के साथ जीत का जश्न मनाया।

READ MORE-हमको नसीहत न दें अखिलेश-योगी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के गरीब कल्याण के संकल्प व सबका साथ-सबका विकास व सबके विश्वास की नीति के कारण त्रिपुरा में भाजपा को पुनः पूर्ण बहुत की सरकार बनाने का अवसर मिला है। जबकि नागालैण्ड में भाजपा गठबंधन को पुनः सफलता मिली है और मेघालय में भी भाजपा की राजनैतिक ताकत बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाएं तथा पूर्वोत्तर में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों का परिणाम पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा की विजय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों द्वारा किये जा रहे लोककल्याण के कार्यों के कारण जनता का विश्वास और भरोसा भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है।पार्टी कार्यालय पर पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की विजय का उत्सव मनाते हुए बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। नागालैण्ड में भाजपा गठबंधन सफल