विदेश से लौटते सीधे हाथरस जाएंगे- अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने की तैयारी में हैं। विदेश से वापस लौटते ही अखिलेश यादव दिल्ली से सीधा हाथरस पहुंचेंगे, वो 4 अक्टूबर को हाथरस पहुंचने वाले हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जा सकते हैं। अखिलेश यादव बाहर गए हुए थे, लेकिन उनके निर्देश पर सपा का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को हाथरस गया। इस प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित परिवार तक नहीं जाने दिया गया था, अब अखिलेश यादव कल हाथरस जा सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव शनिवार की रात दिल्ली से लौट आएंगे। दिल्ली से लखनऊ आने के जगह वह सीधे हाथरस जा सकते हैं। हालांकि, सूत्रों से इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन सपा अध्यक्ष के हाथरस जाने की संभावना से इंकार भी नहीं किया है।

हाथरस कांड को लेकर यूपी में बवाल जारी है। इस लेकर शुक्रवार की सुबह हजरतगंज में सपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। ऐसे में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और ले जाने लगी तो सपाई सड़कों पर आ गए और जमकर नारेबाजी करने लगे, जिसके आगे पुलिस विवश हो गई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा।

हाथरस में और बलरामपुर रेप केस को लेकर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार राजधानी लखनऊ में योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा राज्य के अलग-अलग जिलों में सपा कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर विरोध जताया, लखनऊ में सपा के कार्यकर्ता राजभवन के तरफ कूच करने लगे तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कई बसों में भरकर ले गई,साथ ही सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button