Sunday, April 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश घर बैठे आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन

घर बैठे आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन

256

अयोध्या, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अयोध्या के तत्वाधान में दिनांक 30 सितम्बर, 2020 को पूर्वाहन 10ः30 बजे से घर बैठे आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी क्षेत्र के विविध सेक्टरों की कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। यह मेला पूर्णतः आनलाइन है, इस रोजगार मेले में रोजगार के इच्छुक प्रतिभागियों को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है। कम्पनियों के एच0आर0 द्वारा आवेदक के मोबाईल नम्बर पर ही घर बैठे साक्षात्कार लिया जायेगा।

आवेदक को अपने यूजर आई0डी0 के माध्यम से सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in  पर अपनी योग्यता के अनुरूप कम्पनी में आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है, कि वे रोजगार मेला आई0डी0- 3350 पर दिनांक 29.09.2020 की सायं 4.00 बजे तक अपना आवेदन अवश्य कर दें। कम्पनियों का विवरण सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध है।