Tuesday, May 5, 2026
Advertisement
Home अपराध घर के अंदर फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक

घर के अंदर फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक

251

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार पांडेय

अयोध्या/भेलसर। मवई थाना क्षेत्र के द्वारिकापुर गांव में एक 38 वर्षीय युवक अपने घर में फांसी के फंदे से झूलता पाया गया।परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए उसे जिला मुख्यालय भेज दिया। बताया जाता है द्वारिकापुर गांव का रहने वाला नकछेद रावत पुत्र राजाराम शुक्रवार की देर शाम भोजन आदि कर अपने घर में रखे टीनशेड़ के नीचे सो गया।देर रात्रि उसने टिन सेड में लगी बांस से धोती की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर झूल गया।परिजनों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई।रात्रि करीब 12 बजे अपने पुलिस के साथ गांव पहुंचे एसएचओ मवई की मौजूदगी मृतक के शव को फंदे से उतारा गया।