‘गॉड फादर’ धमाल मचाने को तैयार

खेसारी लाल यादव और पराग पाटिल की जोड़ी एक नयी फिल्म ‘गॉड फादर’ से धमाल मचाने को तैयार.

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की एक नयी भोजपुरी फिल्म ‘गॉड फादर’ का मुहूर्त मुंबई में किया गया। मुहूर्त के साथ ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी गई है। फ़िलहाल दर्शको के चहिते सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों लन्दन में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है इसलिए वे 1 जनवरी 2023  से फिल्म की शूटिंग को ज्वाइन करेंगे। खेसारी लाल यादव के साथ कई सुपरहिट फिल्मो का निर्देशन करने वाले निर्देशक पराग पाटिल इस फिल्म का निर्देशन कर रहे है। खेसारी लाल और पराग पाटिल की जोड़ी सुपरहिट जोड़ी मानी जाती है और अब इस फिल्म के माध्यम से एक और बड़ा धमाका वे जल्द करेंगे। फिल्म के मुहूर्त के साथ ही फिल्म का पहला शार्ट एक्टर संजय पांडेय, विनोद मिश्रा और संजय वर्मा ने दिया है जो फिल्म का एक अहम सीन है।

फिल्म के कलाकारों की बात करे तो फिल्म में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ विनोद मिश्रा, संजय पांडेय ,संजय वर्मा ,सुबोध सेठ और डॉ यादवेंद्र यादव भी नजर आएँगे। फिल्म के कई कलाकारों का चयन अभी किया जा रहा है वही फिल्म की मुख्य एक्ट्रेस का चयन भी अभी किया जा रहा है। फिल्म के कैमरामैन आर आर प्रिंस है। प्रचारक संजय भूषण पटियाला है. टेक्नियियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनने जा रही फिल्म को लेकर निर्देशक पराग पाटिल ने बताया की फिल्म ”गॉड फादर” खेसारी जी के साथ हम कर रहे हैं। फ़िल्म की कहानी रिवील नहीं कर सकते अभी और न ही फ़िल्म की हिरोइन की कास्टिंग हुई है। लेकिन गॉड फादर फ़िल्म मेरे करियर की शान बनेगी ये कन्फर्म है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button