भट्ठा व्यवसाई पर गैंग रेप का मुकदमा

जुगवापुर निवासी युवक और कुडौली निवासी भट्ठा व्यवसाई पर गैंग रेप का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच।

योगेंद्र यादव

सोहावल-अयोध्या । रौनाही थाना पुलिस ने छेत्र के कुडौली निवासी एक भट्ठा व्यवसाई और जुगवापुर निवासी एक युवक पर गैंग रेप का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस गंभीर मामले की जांच शुरू कर दिया है । रौनाही थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना की नामजद रिपोर्ट रौनाही थाना छेत्र की जोगवापुर गांव निवासी एक महिला ने दर्ज करवाई है । महिला का आरोप है कि जोगवापुर गांव निवासी एक युवक और कुडौली गांव निवासी एक भट्ठा व्यवसाई ने गत दिवस गांव समीप उसके साथ करीब साढ़े चार बजे दुराचार किया । पुलिस ने महिला की लिखित शिकायत के बाद इन दोनो लोगो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए इस गंभीर मामले की जांच शुरू कर दिया है । पुलिस ने आरोपी बनाए गए दोनो लोगो की लोकेशन ट्रेस करवाते हुए मोबाइल लोकेशन की भी जांच शुरू किया है । आरोपी बनाए गए दोनो लोगो ने बताया कि महिला द्वारा उन दोनो लोगो को फर्जी रूप से फसाया जा रहा है ।

जुगवापुर गांव निवासी आरोपी बनाये गए युवक ने बताया कि जिस महिला ने उनके खिलाफ गैंग रेप की नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई हुई है उस महिला के पिता से करीब साढ़े चार लाख रूपये का लेन देन संबंधी उन्होंने नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और इस समय उस महिला का पिता जेल में बंद है इस लिए उसमे दबाव बनाने के लिए उन पर महिला ने गैंग रेप का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है जो झूठी है । इसी तरह से इसी मामले में कुडौली गांव निवासी दूसरे आरोपित भट्ठा व्यवसाई ने बताया कि जिस महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है उस महिला के पिता जेल में बन्द है और महिला के पिता पर जुगवापुर निवासी जिस व्यक्ति ने साढ़े चार लाख रुपए के लेनदेन की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी उसमे वे गवाह है इस लिए खुंदक में आकर महिला ने गैंग रेप का आरोप लगाकर हम दोनों लोगो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोपित दोनो लोगो ने बताया कि महिला ने जिस तारीख और जिस समय का जिक्र गैंग रेप की रिपोर्ट दर्ज करवाने में किया है उस तारीख और उस समय वे दोनो लोगो फैजाबाद शहर सिविल लाइंस समीप लछमी स्वीट हाउस में थे जिसकी वीडियो फुटेज के बारे में भी पुलिस को जानकारी देने की बात कही जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button