अमेज़न में मंदी…बढ़ेगी बेरोज़गारी..!

अमेरिकी कंपनियों पर मंदी का साफ़ असर देखने को मिल रहा है। लगातार छंटनी की ख़बर के बीच अब अमेज़न इंक ने बड़ा फ़ैसला लिया है। अमेज़न में मंदी.. ! 29 दिसंबर से कंपनी भारत में बंद करने जा रही अपना यह कारोबार, बढ़ेगी बेरोज़गारी।

  

  मंदी का साफ असर अमेरिकी कंपनियों पर देखने को मिल रहा है। अब अमेजन इंक ने बड़ा फैसला लिया है। खबर है कि कंपनी अगले महीने से भारत में अपने फूड डिलीवरी बिजनेस को बंद कर सकती है। इकोनॉमिक टाइम्स ने अमेजन के एक रेस्टोरेंट पार्टनर के हवाले से लिखा है कि अमेजन 29 दिसंबर से भारत में फूड डिलिवरी कारोबार को बंद कर देगा।अमेरिकी कंपनियों पर मंदी का साफ़ असर देखने को मिल रहा है। लगातार छंटनी की ख़बर के बीच अब अमेज़न इंक ने बड़ा फ़ैसला लिया है। ख़बर है कि कंपनी अगले महीने से भारत में अपने फूड डिलीवरी बिज़नेस को बंद कर सकती है। इकोनॉमिक टाइम्स ने अमेज़न के एक रेस्टोरेंट पार्टनर के हवाले से लिखा है कि अमेज़न 29 दिसंबर से भारत में फूड डिलिवरी कारोबार को बंद कर देगा। इससे भारत में बेरोज़गारी बढ़ सकती है। भारत पहले से ही बेरोज़गारी की मार झेल रहा है ऐसे में इस तरह की ख़बर से युवाओं में भविष्य को लेकर और चिंता बढ़ेगी।

ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म भी होगा बंद….!

वहीं, दूसरी तरफ ख़बर है कि अमेज़न अपने ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म को भारत में बंद करने का फ़ैसला लिया है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इसे अगले साल अगस्त में बंद करेगी। बता दें कि कोरोना महामारी के बाद कंपनी ने भारत में यह प्लेटफ़ॉर्म शुरू करने का फ़ैसला लिया था। इसके ज़रिए स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षा, एंट्रेंस एग्ज़ाम की तैयारी करते हैं। बायजूस, अनएकेडमी समेत कई इसके कम्पीटिर कंपनी हैं। इन दिनों ई-लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म की हालत ख़स्ता है क्योंकि कोविड के बाद लगभग सभी स्कूल, संस्थाएं, काॅलेज ऑफ़लाइन शुरू हो गई है।

कंपनी ने 10,000 कर्मचारियों को निकाला

बता दें कि पिछले सप्ताह की ख़बर आई थी की अमेज़न ने 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकाल दिया। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेज़न कॉर्पोरेट और प्रौद्योगिकी भूमिकाओं में लगभग 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी के इतिहास में कटौती सबसे बड़ी होगी। हालांकि, अमेज़न की मानें तो इसमें भारत के कर्मचारी नहीं है। आपको बता दें अमेज़न के अलावा, यूएस टेक दिग्गज मेटा और ट्विटर ने भी बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की है। अमेजन कंपनी के इतिहास में कटौती सबसे बड़ी होगी। हालांकि, अमेजन की मानें तो इसमें भारत के कर्मचारी नहीं है। आपको बता दें अमेज़न के अलावा, यूएस टेक दिग्गज मेटा और ट्विटर ने भी बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button