डीरेल हो चुकी सपा भाजपा में चौतरफा विकास- ब्रजेश पाठक

गोला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी के समर्थन में पहुंचे उपमुख्यमंत्री। भाजपा ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाई, आमजन तक सुविधाएं पहुंचाईं। डिप्टी सीएम ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में रखे विचार।सपा डीरेल हो चुकी पार्टी, भाजपा सरकार में चौतरफा विकास ।

लखनऊ। गोला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी के समर्थन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार आमजन के लिए कार्य कर रही है। ‌ देश में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। सपा को उन्होंने डीरेल हो चुकी पार्टी बताया।
भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी के समर्थन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में उपस्थित अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहना रही है। भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी बेहद साफ छवि के उम्मीदवार हैं।‌ जनता भी उनके साथ है। विरोधियों को परास्त होना निश्चित है। ‌


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश और प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। आज दुनिया भर में भारत की तारीफ हो रही है। वैश्विक स्तर पर लोग अब भारत को सुप्रीम पावर के तौर पर उभरता हुआ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और सुशासन देने का कार्य कर रही है। सरकार ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है। ‌ भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सरकार कड़े कदम उठा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, महिला शक्ति और युवा सहित हर वर्ग के साथ है। उपमुख्यमंत्री ने हाथ उठाकर सभी लोगों का अभिवादन किया और भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button