गांधी जयंती के अवसर पर कार्यकर्ता कार्यकर्ता लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ सत्याग्रह करेंगे

सपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आगामी 2 अक्टूबर 2020 को गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा पर 2 घंटे का मौन व्रत रख किसान, नौजवान, आम इंसान और विपक्ष का दमन कर सत्ता द्वारा की जा रही लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ सत्याग्रह करेंगे।

    प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि भाजपा सरकार की नीतियों के प्रति जनता में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। किसानों से खेत मालिक की जगह छीनकर खेत मजदूर बनाने की साजिश हो रही है। सरकार किसानों को धान, गेहूं की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी दिलाना नहीं चाहती है। खुले बाजार के नाम पर बड़े व्यापारियों को औनपौने दाम पर फसल खरीदने की छूट दी जा रही है। मंडी व्यवस्था समाप्त की जा रही है।

      लाॅकडाउन में श्रमिकों की नौकरियां छूटी है। प्रदेश में पूंजीनिवेश न होने और उद्योग न लगने से रोजगार का संकट है। इसके बावजूद भाजपा सरकार 100 की जगह अब 300 कर्मचारियों वाली फैक्ट्रियों में मालिक की जब मर्जी हो छंटनी करने का प्राविधान ले आई है। युवाओं द्वारा अपनी मांगे रखने पर उनपर लाठियां चल रही है। भाजपा सरकार सिर्फ दमन और शोषण के रास्ते पर चलती है। इसके विरोध में समाजवादी प्रदेश भर में शांतिपूर्ण ढंग से गांधी प्रतिमा पर मौन सत्याग्रह करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button