जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे सुप्रीम कोर्ट के next CJI

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के 50वें सीजेआई बन गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज उन्हें इस पद पर नियुक्त किया। जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर से बतौर मुख्य न्यायाधीश अपना पदभार ग्रहण करेंगे।जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस की शपथ लेंगे। वह मौजूदा सीजेआई जस्टिस यूयू ललित की जगह लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस चंद्रचूड़ के नाम पर मुहर लगा दी है। जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर को सीजेआई की शपथ लेंगे।

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिरिजू ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश यू. यू. ललित ने 11 अक्टूबर को न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को अपना उत्तराधिकारी बनाने की सिफारिश केंद्र सरकार से की थी। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। अगले महीने नौ तारीख को शपथ लेंगे और 10 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्त होंगे। शीर्ष अदालत की परंपरा के अनुसार सामान्य परिस्थितियों में वरिष्ठतम न्यायाधीश को मुख्य न्यायाधीश बनाने की परंपरा रही है।

इस क्रम में न्यायमूर्ति ललित के बाद में न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ आते हैं। न्यायमूर्ति ललित ने 27 अगस्त 2022 को भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली थी। वह 74 दिनों के अपने संक्षिप्त कार्यकाल के बाद आठ नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। न्यायमूर्ति ललित को अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश के संबंध में राय देने के लिए केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने गत सात अक्टूबर को एक पत्र भेजा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button