अनाथालय के बच्चों के साथ मनाया डांडिया उत्सव

लखनऊ। इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ ने रविवार को लीलावती शिशु गृह अनाथालय मोतीनगर में बच्चों के साथ डांडिया उत्सव मनाया। इसमे मुख्य अतिथि अर्चना अग्रवाल, क्लब की अध्यक्षा अनीशा सक्सेना, चार्टर्ड प्रेसिडेंट अपर्णा मिश्रा , उपाध्यक्ष नीलू श्रीवास्तव , सेक्रेटरी रूचि सहगल, ट्रेजरार किरण भंडारी, आईएसओ रीमा अरोड़ा, कोऑर्डिनेटर मिनी बाजपई, ज्योत्सना पायल, नीति, एडिटर मंजुलिका अस्थाना, एकता बैजल , शिप्रा मौजूद रहीं, सभी बच्चों ने डांस एवं क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और उनको पुरुस्कार वितरण किया गया। इसके अलावा सभी बच्चों को चिप्स फ्रूटी एवं गिफ्ट भी वितरित किए गए जिनको पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। गोमती क्लब की सभी मेंबर्स ने भी बच्चो के साथ डांडिया नृत्य किया और डांडिया उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button