Friday, May 15, 2026
Advertisement
Home राजनीति CM सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर संशय बरकरार

CM सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर संशय बरकरार

365

CM सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर संशय बरकरार, राज्यपाल बोले- लिफाफा चिपक गया है, खुल नहीं रहा.

झारखंड के CM हेमंत सोरेन की विधायकी पर अभी भी संशय बना हुआ है. इस पर राज्यपाल का कहना है कि लिफाफा इतना चिपका हुआ है कि खुल नहीं रहा है. कल वे राजधानी रांची में टीबी उन्मूलन अभियान को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे. उसी समय मीडिया ने पूछा कि ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में आपके पास जो लिफाफा आया है, वह कब खुलेगा? इसी पर राज्यपाल ने कहा कि लिफाफा इतना जोर से चिपका है कि खुल ही नहीं रहा है.

दरअसल, हेमंत सोरेन के ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में सभी को राज्यपाल रमेश बैस के फैसले का इंतजार है. चुनाव आयोग का फैसला रहस्य बना हुआ है. जब तक राज्यपाल फैसले का खुलासा नहीं करते तब तक सीएम हेमंत सोरेन की विधायकी पर संशय बना रहेगा. इसी पर अब राज्यपाल ने ये बयान दिया है. वहीं राज्यपाल के इस बयान पर हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता ने बयान देने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि इस पर कुछ नहीं कहेंगे.