बिहार में सत्ता से बेदखल होने पर भाजपा नेताओं का संतुलन डगमगाया :लालू यादव

अजय सिंह

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिल्ली पहुंचे है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए लालू ने कहा है कि बिहार में बीजेपी के सत्ता से बेदखल होने के बाद अमित शाह पगला गए हैं। केंद्र से सत्ता जाने के डर से वे बिहार का दौरा कर रहे हैं और जंगलराज का राग अलाप रहे हैं।

लालू ने कहा कि महागठबंधन के सभी दल एकजुट हैं और विपक्षी एकता को लेकर वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कल सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री के सीमांचल दौरे पर हमला बोलते हुए लालू ने कहा कि अमित शाह बिल्कुल पगलाए हुए हैं। बिहार से उनकी सरकार का सफाया हो गया है और 2024 में पूरे देश से बीजेपी का सफाया हो जाएगा।बिहार में जंगलराज के सवाल पर लालू ने कहा कि अमित शाह जब गुजरात में थे तो वहां जंगलराज था। अमित शाह जो 2024 और 2025 में सरकार बनाने का दावा करते फिर रहे हैं लेकिन समय आने पर उन्हें सब पता चल जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button