विकास दुबे की पत्नी से खरीदी गई प्रापर्टी की गई सील

अजय सिंह

कानपुर। शनिवार को बिकरू कांड के मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे से प्रॉपर्टी खरीदने के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। शास्त्री नगर मत्तिया पुरवा में पुलिस प्रशासन ने होजरी फैक्ट्री को सील कर दिया है। तहसीलदार बिल्हौर लक्ष्मी नारायण बाजपेई ने फैक्ट्री को सील किया।शास्त्री नगर स्थित प्रॉपर्टी 185 वर्ग मीटर में है। इसे शास्त्री नगर निवासी गिरीश दयाल ने वर्ष 2012 में विकास की पत्नी रिचा दुबे से खरीदा था। प्रशासन ने जांच में पाया की रिचा दुबे के नाम पर प्रॉपर्टी विकास दुबे ने ही खरीदी थी। मामले में गिरीश दयाल ने हाई कोर्ट का रुख किया लेकिन हाई कोर्ट ने कानपुर डीएम को मामले को निस्तारित करने के आदेश दिए। डीएम कोर्ट ने सील करने के आदेश दिए। जिसके बाद शनिवार को फैक्ट्री को सील कर दिया गया।

प्रॉपर्टी का हमने चेनडीड देखकर ही खरीदा है। डीएम कोर्ट से हमें कल आदेश मिला और आज कार्रवाई कर दी गई है। ये पूरी तरह गलत है। हमने हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। फैक्ट्री बंद होने से सैकड़ों मजदूर बर्बाद हो जाएंगे।विकास दुबे की काली कमाई की सभी 15 प्रॉपर्टी सील की जा चुकी हैं। 4 महीने पहले भी शास्त्री नगर में SDM बिल्हौर की टीम फैक्ट्री को सील करने पहुंची थी। 25 जून को प्रशासन ने कुर्क करने का नोटिस भी दिया था। इसके बाद प्रॉपर्टी मालिक गिरिश दयाल हाईकोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट के डायरेक्शन पर कार्रवाई की गई।

तहसीलदार बिल्हौर ने बताया कि डीएम कोर्ट के आदेश के मुताबिक फैक्ट्री को छोड़कर सभी प्रॉपर्टी कुर्क करने की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। इनमें बिकरू, चौबेपुर, कानपुर देहात और लखनऊ में 13 अचल संपत्तियां तो बाकी 10 चल संपत्तियां हैं। लखनऊ और कानपुर देहात की प्रॉपर्टी समेत कुल 15 प्रॉपर्टी सील की जा चुकी हैं। मिर्जापुर, कल्याणपुर कलां स्थित 2 प्लॉट को भी कुर्क किया जा चुका है।विकास दुबे के फंड मैनेजर जय बाजपेई की 2.97 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को पहले ही कुर्क किया जा चुका है। इसी के साथ ही विकास दुबे का करीबी जिलेदार सिंह की मिनी आटा चक्की, शिवली टाउन स्थित घर, सूजा नवादा गांव स्थित पैतृक मकान का आधा हिस्सा समेत करीब 40 लाख रुपए की चल और अचल संपत्ति को पहले ही जब्त किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button