सपा राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से देगी

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी आज राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से देगी।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या, भेलसर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वाहन पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से 11 बजे देगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज दिन में 11 बजे पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली ज़ैदी रुश्दी मियाँ राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंपेंगे।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता क्षेत्रवासी मौजूद रहेंगे।इस सम्बंध में समाजवादी पार्टी युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव शाह मसूद हयात ग़ज़ाली ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञापन सौंपते समय सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button