दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय नहीं मिलता योगी सरकार में-संजय सिंह

उत्तर प्रदेश के थानों में जाने से डरती है बलात्कार पीड़िताएं। दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय नहीं मिलता योगी सरकार में उन्नाव, हाथरस की बलात्कार घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया योगी सरकार ने, जिसकी वजह से संभल में एक बार पुनः हाथरस जैसी घटना दोहराई गई।न्याय ना मिलने की वजह से खामोश रहना ही उचित समझती है बलात्कार पीड़िताएं या आत्महत्या कर लेती हैं। संभल में भी वही हुआ।

लखनऊ।
संभल जिले एक बार फिर उन्नाव और हाथरस जैसी दुष्कर्म की घटना हुई। दुष्कर्म पीड़िता को संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र के कुढ़फतेहगढ़ थाने में एफआईआर कराने के बाद 41 दिन तक न्याय नहीं मिला और दुष्कर्म पीड़िता ने अपनी जान दे दी। दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपी 41 दिन तक फरार रहे। पीड़िता के जान देने के 12 घंटे के अंदर ही चारों आरोपी गिरफ्तार हो गए। इससे यह स्पष्ट होता है कि चारों आरोपियों को 41 दिन तक गिरफ्तार करने से बचती रही कुढ़फतेहगढ़ थाने की पुलिस। उत्तर प्रदेश पुलिस पर अभी भी योगी सरकार का इकबाल कायम नहीं है।

दुष्कर्म पीड़िता के जान देने के बाद पुलिस ने हाथरस जैसी आज संवेदनशीलता दिखाई दुष्कर्म पीड़िता के परिवारजन के निवेदन के बावजूद पीड़िता का अंतिम संस्कार रात में कर दिया गया,सुबह तक इंतजार नहीं किया गया। पूरे मामले में एसएसपी ने सिर्फ विवेचना अधिकारी को सस्पेंड किया। थानाध्यक्ष पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। पुलिस के ऐसे ही रवैयै से थाने में जाने से डरती हैं दुष्कर्म पीड़िताएं। अधिकांश मां बाप अपनी बच्चियों को स्कूल नहीं भेजते।

कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी योगी सरकार से मांग करती है कि दुष्कर्म पीड़िता के परिवार जन को न्याय और उचित मुआवजा मिले। दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला ले जाकर त्वरित कार्रवाई का प्रयास कर दोषियों को कठोर से कठोर सजा शीघ्र से शीघ्र दिलाई जाए। अन्यथा कुढ़फतेहगढ़ थाना के लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कठोर कार्यवाही की जाए। कांग्रेस पार्टी सरकार के खिलाफ दुष्कर्म पीड़िता के परिवार जन के पक्ष में सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button