नगर के साइन बोर्ड/मार्ग चिन्हों को शीघ्र ठीक कराये-मण्डलायुक्त


अयोध्या। मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा द्वारा अयोध्या क्षेत्र का भ्रमण किया गया, जिसमें मुख्य रूप से मणिपर्वत के आसपास का क्षेत्र, सार्वजनिक निर्माणाधीन शौचालय आदि प्रमुख है। मण्डलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान कहा कि मणिपर्वत के पास की सीढ़ियों को मरम्मत की आवश्यकता है,इसको ठीक करवाये तथा फुटपाथ को भी साफ सुथरा रखा जाय। उन्होंने शौचालयों में साफ सफाई व निर्माणाधीन कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये।

मण्डलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिये कि शहर में जिन-जिन विभागों के जो भी साइनबोर्ड/मार्ग चिन्हों की स्थापना की गयी है उनको यथाशीघ्र ठीक करवायें और जहां आवश्यकता हो वहां साफ सुथरा लिखवाने के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने नयाघाट स्थित क्वीन हो मेमोरियल पार्क का भी निरीक्षण किया और कहा कि गुणवत्ता के साथ इसको समय से पूर्ण कराये एवं सम्बंधित अधिकारी इसका नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करें।

मण्डलायुक्त ने निरीक्षण के पश्चात उपस्थित पर्यटन, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग आदि के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दीपोत्सव से 15 दिन पूर्व सभी मरम्मत व साफ सफाइ के कार्यो को पूर्ण कर लिया जाय। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button