रोजगार मेले में 248 अभ्यर्थियों का चयन

अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अयोध्या, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन, श्रम विभाग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आईटीआई परिसर बेनीगंज अयोध्या में लगाये गये वृहद रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तकनीकी/गैर तकनीकी पदों पर क्षेत्र की 06 प्रतिष्ठित कम्पनियों के एच0आर0 द्वारा 248 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। सहायक निदेशक सेवायोजन पद्म वीर कृष्ण ने मेले में प्रतिभाग कर रहे अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। जिला रोजगार सहायता अधिकारी राम कुमार द्विवेदी ने काउंसिलिंग में आये हुये युवाओं को साक्षात्कार में सफल होने के गुण बतायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button