जिला उद्यान अधिकारी कानपुर देहात निलम्बित

लखनऊ। जिला उद्यान अधिकारी कानपुर देहात निलम्बित।उद्यान मंत्री के निर्देश पर लापरवाही एवं घोर वित्तीय अनियमितता के आरोप में कार्रवाई।जिला उद्यान अधिकारी बल्देव प्रसाद को योजनाओं के संचालन एवं अनुश्रवण में उदासीनता व लापरवाही पर सस्पेंशन। उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को कानपुर देहात के जिला उद्यान अधिकारी बल्देव प्रसाद को निलंबित कर दिया।

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की कानून व्यवस्था तथा भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टालरेन्स नीति अपनाई गयी है। प्रमुख सचिव उद्यान राजेश कुमार सिंह ने आवश्यक आदेश जारी कर दिया है। निलम्बन अवधि में बल्देव प्रसाद निदेशालय (मुख्यालय) उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग लखनऊ से संबंद्ध रहेंगे। बल्देव प्रसाद द्वारा चित्रकूट में तैनाती के दौरान वित्तीय वर्ष 2021-22 में उक्त अनियमिततायें बरतने का आरोप है। वर्तमान में प्रसाद जिला उद्यान अधिकारी के पद पर जनपद कानपुर देहात में तैनात हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button