पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

मथुरा। महिला ने अपने पति को जिंदा जलाया,पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग,आग में जलकर पति की दर्दनाक मौत,अस्पताल में इलाज के दौरान पति की मौत,आरोपी महिला का युवक से था प्रेम संबंध । पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया ,मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र का मामला। मथुरा के थाना कोसीकला क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां सोमवार की सुबह एक महिला ने अपने पति पर पेट्रोल छिड़क उसे आग के हवाले कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

परिजनों ने उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी के अनुसार कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने पत्नी पर आरोप लगाया कि उसका किसी दूसरी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसे लेकर दोनों में झगड़ा होता था। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को सुबह युवक सो रहा था, तभी उसकी पत्नी ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button