राजधानी में हुआ साईकल ट्रेड फेयर का आयोजन

ट्रेड फेयर में निर्माताओं ने पेश की तरह-तरह की साईकल।राजधानी में हुआ साईकल ट्रेड फेयर का आयोजन।

राकेश यादव

लखनऊ। फैजाबाद रोड स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में सोमवार को साइकिल के ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया । ट्रेड फेयर में लुधियाना पंजाब से आए साइकिल निर्माताओं ने अपने स्टाल लगाए एवं तरह-तरह की नई साइकिलों की रेंज दिखाई।यह जानकारी लखनऊ साईकल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन अरोड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रेड फेयर में लखनऊ के आसपास के जिलों के व्यापारियों ने शिरकत की ।

कार्यक्रम में लगभग 25 से 30 स्टॉल साइकिल,ट्राई साइकिल एवं हाई एंड साइकिल के लगाए गए थे। ट्रेड फेयर में विधायक आशुतोष टंडन, कार्तिक कपूर (कानपुर), गुरमीत कुलार (अध्यक्ष एफएआइसीओ संस्था लुधियाना ) प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में लखनऊ साइकिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया प्रमुख रूप से नवीन अरोड़ा, राहुल वाधवा, बैजनाथ अग्रवाल, राजा मक्कड़, राम मक्कड़ करमजीत सिंह खालसा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button