Tuesday, April 28, 2026
Advertisement
Home राजनीति दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

316

अयोध्या, भेलसर रुदौली विधानसभा क्षेत्र में नगर कांग्रेस कमेंटी के प्रयासों से दर्जनों लोगो ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेते हुए कहा कि इस देश का भला कोई कर सकती है तो सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है आने वाले 2022 में पूरी ताकत के साथ कांग्रेस अपने बल पर चुनाव लड़ेगी।

तारीक़ रूदौलवी ने सभी शामिल होने वाले लोगों को यह भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी सभी के सम्मान को समझती है और पूरा ख्याल करती है।उन्होंने कहा कि हम लोग आपके हर सुख दुख में हर पल आपके साथ है और रहेंगे।इस मौके पर अल्पसंख्यक विभाग के नगर अध्यक्ष सिराज मुस्तफ़ा,उपाध्यक्ष मुजम्मिल खान,युवा नगर अध्यक्ष मसरूर खान मौजूद रहे।सभी ने एक सुर में जय कांग्रेस,जय सोनिया जी,जय राहुल जी,जय प्रियंका जी,जय अजय कुमाल लालू जी,जय अखिलेश जी के नारे लगाये।