महिला कांग्रेस का 37वां स्थापना दिवस

ममता चौधरी

लखनऊ, महिला कांग्रेस का 37वां स्थापना दिवस(15सितम्बर) के मौके पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना जी एवं महिलाकांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी के नेतृत्व में झण्डारोहण किया गया। जिसमें भारी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित रहीं।

महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर एकत्र महिलाओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सबसे पहले मौजूद महिलाओं को बधाई दी। उन्होने कहा कि यहां एकत्र प्रत्येक महिला कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही हैं। प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था और बढ़ते महिला अपराधों के विरूद्ध सड़क पर संघर्ष कर रही हैं। उन्होने महिलाआंे का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि महिला कांग्रेस की प्रत्येक महिला राहुल और प्रियंका के संदेश को अमलीजामा पहना रही हैं और अन्याय के खिलाफ जमकर लड़ रही हैं, डटी हुई हैं और पीछे नहीं हट रही हैं।

कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी जी को याद करते हुए कहा कि महिला कांग्रेस की स्थापना आज के 37 साल पहले इन्दिरा जी ने की थी। उन्होने कहा कि इन्दिरा जी जानती थीं कि महिलाओं को उचित मंच दिये बिना भारत का विकास संभव नहीं है। महिलाओं की देश के विकास में भागीदारी बहुत जरूरी है। उन्होने कहा कि आज के परिवेश में महिलाओं को अन्याय के खिलाफ डटकर मुकाबला करना होगा।

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता चौधरी ने इस मौके पर मौजूद सभी महिलाओं को स्थापना दिवस पर बधाई दी और कहा कि जिस प्रकार महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा रही है यह लड़ाई अनवरत जारी रहेगी।

कार्यक्रम में आरती बाजपेयी, सुशीला शर्मा, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, शैलेन्द्र तिवारी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, शीला मिश्रा, गजाला सिद्दीकी, चौधरी सना शेख, कमलेश ठाकुर, आशा मिश्रा, वंदना सिंह, संगीता सिंह, पल्लवी उपाध्याय, ममता सक्सेना, लक्ष्मी वर्मा, विभा त्रिपाठी, मुस्कान बाजपेयी, माया चैबे, सुशीला सोनकर, खैरून्निशा राजकुमारी सिंह, सोनी तिवारी, नीतू सहित सैंकड़ों की संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button