अधीर रंजन चौधरी के बयान की निंदा

अधीर रंजन चौधरी के बयान की CM योग़ी ने की निंदा।

देश की महामहिम राष्ट्रपति के प्रति कांग्रेस के सांसद की अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। यह टिप्पणी भारत के संविधान का अपमान है भारत की मातृशक्ति का भी अपमान है। भारत की जनजाति समाज का भी अपमान है,और भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान राष्ट्रपति जी के साथ ही देश का भी एक प्रकार से अपमान है।मैं इस अभद्र टिप्पणी के लिए कांग्रेस सांसद और कांग्रेस की निंदा करता हूं, अपने इस निंदनीय कृत्य के लिए उन्हें देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। यह देश इस प्रकार के किसी भी टिप्पणी को कभी स्वीकार नहीं कर सकता है। कांग्रेस पार्टी अपनी जवाबदेही से मुकर नहीं सकती है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा सहित सदस्यों द्वारा हस्ताक्षर कर बयान जारी किया गया है। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने अधीर रंजन चौधरी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से भी कहा कि वो अधीर रंजन के खिलाफ कार्रवाई करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button