AAP यूथ विंग लखनऊ के जिलाध्यक्ष बने डॉ अनूप कुमार

AAP यूथ विंग लखनऊ के जिलाध्यक्ष बने डॉ अनूप कुमार।यूपी में आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने जारी की 8 जिला अध्यक्षों की सूची।नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की घोषणा यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने की।

लखनऊ। आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने बुधवार को 8 जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। इन सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की घोषणा आप यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने की है। अवाना ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई दी और उम्मीद की है कि सभी नवनियुक्त यूथ विंग जिलाध्यक्ष अपने जिलों में संगठन को मजबूत करेंगे और केजरीवाल की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे । आम आदमी पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव में मजबूत भागीदारी के लिए पूरी ताकत से जुटी है। संगठन को नए रूप से निर्मित करने का काम तेजी से किया जा रहा है। बूथ स्तर तक पार्टी के कार्यकर्ताओं का चयन हो रहा है। संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान भी गति पकड़ रहे हैं। संगठन का उद्देश्य नगर निगम चुनावों में भारी जीत हासिल करना है।यूथ विंग ने बदांयू से आदित्य गुप्ता, बलिया से कमलेश सिंह ,कानपुर नगर से मो. हाविद, शाहजहांपुर से सिद्धांत सिंह, चित्रकूट से योगराज सिंह ,अमेठी से सन्तोष कुमार ,एटा से हेमन्त वघेल को अध्यक्ष बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button