राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने शिकायतों का किया निस्तारण

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने शिकायतों का किया निस्तारण,महिलाओं की हर संभव मदद के लिए आयोग हमेशा उनके साथ।

लखनऊ। महिला कल्याण विभाग की ओर से मिशन शक्ति 4.0 योजना के तहत शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने महिलाओं की समस्याओं से संबंधित सर्किट हाउस अलीगढ़ में जनसुनवाई की। उनके द्वारा तहसील कोल में भी महिलाओ के अधिकारों एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में चौपाल लगाकर जानकारी दी गई। सर्किट हाउस में आयोजित महिला जनसुनवाई में 52 महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें 16 का आयोग की अध्यक्ष ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया, शेष मामले संबंधित विभागों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश के साथ संबंधित विभागों को भेजे गए। जनसुनवाई में मा. आयोग की सदस्या के सामने अधिकतर घरेलू विवाद, पारिवारिक समस्याओं, संपत्ति के बंटवारे का विवाद, योजनाओं का लाभ न मिलना व अन्य से संबंधित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button