Monday, February 9, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री अमेठी पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री अमेठी पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

240

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के जनपद अमेठी स्थित आवास पहुंचकर उनके छोटे भाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के जनपद अमेठी स्थित आवास पहुंचकर उनके छोटे भाई स्व0 अभिषेक शरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट की और उन्हें सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति मानवेन्द्र सिंह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत पाल,उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी,जनप्रतिनिधिगण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।