पूर्व मंत्री बसपा नेता हाजी याकूब कुरैशी की लगभग 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क

अजय सिंह

बसपा नेता और पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की करीब 100 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी को मेरठ पुलिस प्रशासन ने कुर्क कर लिया है। हाजी याकूब कुरैशी और उनके दोनों बेटे खरखोदा में दर्ज मुकदमे में फिलहाल फरार चल रहे हैं। पुलिस के नोटिस और कोर्ट के आदेश के बावजूद तीनों में से कोई भी अभी तक कोर्ट के सामने पेश नहीं हुआ था। इसी के चलते यह कार्रवाई बुधवार दोपहर को मेरठ पुलिस प्रशासन की टीम ने की है।

खरखोदा के अलीपुर में याकूब के बेटे इमरान की मीट फैक्ट्री है। इसी फैक्ट्री पर 31 मार्च 2022 को मेरठ पुलिस प्रशासन की टीम में छापेमारी की थी। सूचना मिली थी कि फैक्ट्री में अवैध रूप से मीट पैकिंग की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने मौके से भारी मात्रा में फंगस लगा हुआ मीट भी बरामद किया था, जिससे बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया था।

याकूब कुरैशी का अस्पताल भी हुआ था सील– हाजी याकूब कुरैशी के अस्पताल को भी पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराए जाने के आरोप में सील कर दिया गया था। पूर्व मंत्री कुरैशी के अस्पताल का पंजीकरण 2019 से नवीनीकृत नहीं कराया गया था। इस संबंध में उन्हें तीन बार नोटिस भी भेजे गए थे, लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं दिया गया, लिहाजा यह कार्रवाई की गई थी।

इसी मामले में हाजी याकूब कुरेशी, उनके बेटे इमरान, फिरोज और पत्नी संजीदा बेगम समेत 17 लोगों पर खरखोदा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था । इसकी इसी मामले में हाजी याकूब कुरैशी और उनके दोनों बेटे फरार हैं। फिलहाल हाजी याकूब कुरैशी की पत्नी संजीदा बेगम इस मामले में जमानत पर बाहर है।

बुधवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने हाजी याकूब कुरैशी की कोठी और फैक्ट्री पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की है। करीब 100 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी को पुलिस ने कुर्क कर लिया है। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहा।

मीट फैक्ट्री और 6 बैंक अकाउंट हुए थे सीज- अप्रैल में पुलिस प्रशासन ने हाजी याकूब के परिजन समेत फैक्ट्री के 6 बैंक अकाउंट सीज किए थे। पुलिस ने याकूब की मीट फैक्ट्री अल फहीम के संबंध में एक और मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान 6 बैंक अकाउंट को सीज किया, इनमें कुल अमाउंट लगभग 68 लाख रुपये बताए गए थे। पुलिस ने याकूब की मीट फैक्ट्री और दोनों बेटों के बैंक खाते सीज कर दिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button