एसडीएएफ की टीम ने लाश किया बरामद

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा

बाइकों की भिड़ंत में नहर में गिर कर डूबने वाले युवक की लाश एसडीएएफ की टीम ने किया बरामद।

भेलसर(अयोध्या)। कोतवाली रूदौली क्षेत्र के शारदा सहायक नहर पटरी पर सोमवार को दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में गिर कर डूबने वाले युवक की लाश मंगलवार को पुलिस और एसडीएएफ की टीम ने बरामद कर लिया है।मालूम हो कि कोतवाली क्षेत्र में शारदा सहायक नहर की पटरी पर बाइक से जा रहे शिव मोहन निवासी मीरमऊ आमने सामने बाइक से हुई टक्कर में बाइक से गिर कर नहर में गिर गए।नहर में पानी के तेज बहाव में शिव मोहन गोताखोरों की तलाश के बाद भी नही मिल सके।सोमवार की देर रात शिव मोहन की तलाश पुलिस और गोताखोरों की टीम ने की।मंगलवार की सुबह चौकी प्रभारी नयागंज अविनाश चन्द्र और अयोध्या से आई एसडीआरएफ के प्रभारी रमेश चन्द्र मिश्र की अगुवाई में गोताखोरों और एनडीआरएफ टीम ने नहर में शिव मोहन की तलाश शुरू की।दूसरी पहर शिव मोहन की लाश कोतवली रूदौली के ग्राम करीमपुर गाव की नहर पुलिया के पास एसडीआरएफ की टीम ने बरामद की। सुबह विधायक राम चन्द्र यादव ने मौके पर पहुँच कर एसडीएरएफ टीम,गोताखोरों और पुलिस से जानकारी ली थी।गोताखोर की टीम के साथ ग्राम प्रधान मीरमऊ परवेज़ हुसैन पूरे दिन मौजूद रहे।कोतवाल शशिकांत यादव ने बताया कि लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button