भाजपा का दामन थामेंगी कंगना….!

अभिनेत्री कंगना रनौत के तेवर इन दिनों बेहद तेज हैं। उद्धव ठाकरे के बाद उन्होंने अब सीधे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला है। शुक्रवार को कंगना ने कहा कि इतिहास उनकी चुप्पी और पक्षपात को आंकेगा।  कंगना का सोनिया पर सीधे प्रहार उस वक्त आया है जब उनके गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में इस बात की तेज चर्चा है कि वह और उनका पूरा परिवार बीजेपी में शामिल हो सकता है।

बता दें कि इससे पहले कंगना की मां बीजेपी में शामिल हो चुकी है। कंगना के दिवगंत दादा सरजू राम मंडी जिले की गोपालपुर सीट से कांग्रेस विधायक थे। बता दें कि एक दिन पहले ही कंगना की मां और पूर्व संस्कृत टीचर आशा रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए कहा था,’यह जानते हुए भी हम कांग्रेस समर्थक थे उन्होंने हमारा साथ दिया।

एक दिन पहले हिमाचल बीजेपी ने भी मनाली से 155 किमी दूर भांबला स्थित कंगना के पैतृक निवास तक एकजुटता का संदेश देते हुए मार्च किया। फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक बीजेपी की हिमाचल यूनिट पहले ही रनौत परिवार के पार्टी में स्वागत को लेकर व्याकुलता का संदेश दे चुकी है।वहीं दूसरी तरफ कंगना की मां इस मसले पर ट्विटर पर देर से एक्टिव हुई हैं। उनके अकाउंट से ज्यादातर ट्वीट पिछले महीने हुए हैं, इनमें उन्होंने कांग्रेस और शिवसेना के खिलाफ लिखा है। पिछले दिनों आशा रनौत के ट्विटर पर 18,000 फॉलोवर थे जिनमें पिछले दिनों 10,000 की बढ़ोतरी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button