जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर 11 को धरना देगा भारत रक्षा दल ट्रस्ट

भारत को दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश बनाता है। 2019 का जनसंख्या नियंत्रण बिल कहता है कि प्रत्येक कपल टू चाइल्ड पॉलिसी को अपनाएंगे यानी की दो से अधिक संतान नहीं होगी। हालांकि 2022 में इसे वापस ले लिया गया था।

अजय सिंह

लखनऊ। भारत रक्षा दल ट्रस्ट के संस्थापक श्रीनिवास राय राष्ट्रवादी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि भारत रक्षा दल ट्रस्ट आगामी 11 जुलाई को विश्व जनसँख्या दिवस के अवसर पर काशीराम इको गार्डन धरना स्थल पर जनसँख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर एक दिवसीय राष्ट्र जागरण धरने का आयोजन कर रहा है।श्री राष्ट्रवादी ने उन सभी संस्थाओ जागरूक नागरिकों को भी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है जो इस बात से सहमत है कि देश की समृद्धि व विकास के लिये सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिये बेतहाशा बढ़ती आबादी को नियंत्रित किया जाना आवश्यक है। श्री राष्ट्रवादी ने केंद्र और प्रदेश सरकार का ध्यान इस मुद्दे की ओर विशेष रूप से आकर्षित करते हुए अनुरोध किया है कि जब सरकार की तमाम लाभकारी योजनाओ के बाबजूद लोग जानबूझकर किन्ही विशेष उद्देश्य से आबादी बढ़ा रहे है ऐसे में अब चीन मॉडल का सख्त जनसँख्या नियंत्रण का कानून अपरिहार्य हो गया।सरकार को इस पर गम्भीर चिंतन कर सख्त जनसँख्या नियंत्रण कानून बनाना चाहिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button