आप ने प्रधानमंत्री को भेजा 420 रुपये का चेक

आप कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को भेजा 420 रुपये का चेक।विभूतिखंड पोस्ट ऑफिस लखनऊ से प्रधानमंत्री के नाम भेजा गया कैनरा बैंक का 420 रुपये का चेक।आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ घरों से निकलना होगा।प्रधानमंत्री के पास सैनिकों के लिए बजट नहीं, अपने दोस्तों और बड़े व्यापारियों के लिए भरपूर बजट।

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के यूथ विंग और छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मोदी सरकार की दलील “सेना को देने के लिए पैसा नही है” के विरोध में भिक्षाटन कर विभूतीखंड पोस्ट ऑफिस लखनऊ से 420 रूपये का चेक नरेंद्र मोदी के नाम भेजा। यूथ विंग और सीवाईएसएस (छात्र सभा) के कार्यकर्ताओं ने कैनरा बैंक का चेक मोदी जी को भेजा है।

पोस्ट आफिस के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी और नौजवान अग्निपथ योजना का पुरजोर विरोध कर रही है। शांति पूर्ण भिक्षा मांगकर 420 रुपये का चेक मोदी जी को भेजा गया है। आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि सुरक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी के पास बजट नहीं है। बजट है मोदी जी के मित्रों के लिए। देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के लिए मोदी सरकार के पास बजट नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह के बयान को सुनकर उनको बड़ी पीड़ा होती है। यूथ विंग और छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने युवाओं का आह्वान किया कि जब तक आप लोग आवाज नहीं उठाएंगे तब तक मोदी सरकार नौजवानों के साथ खिलवाड़ करती रहेगी। हमकों घरों से निकलना होगा और गलत के खिलाफ आवाज उठानी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button