5 जुलाई से सपा का सदस्यता अभियान

लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन मजबूत करने में जुटी पार्टी।

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। समाजवादी पार्टी 5 जुलाई से सदस्यता अभियान चलाएगी। जिसकी शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय से करेंगे। बता दें, साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं ऐसे में समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। इससे पहले अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सभी कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला लिया था।

समाजवादी पार्टी 5 जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इसकी शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय से करेंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का विश्वास ऐसी राज व्यवस्था में है जिसमें आर्थिक एवं राजनीतिक सत्ता का विकेंद्रीकरण निश्चित रूप से हो। समाजवादी पार्टी शांतिप्रिय एवं लोकतांत्रिक तरीकों से विरोध प्रकट करने के अधिकार को मान्यता देती है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा बनाए रखने की पक्षधर है। संविधान में निहित समाजवाद धर्मनिरपेक्षता एवं प्रजातंत्र के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध है। समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य पदों एवं फ्रंटल संगठनों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। माना जा रहा है कि सदस्यता अभियान के बाद नए सिरे से सभी कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button