सभी नागरिक अपनी-अपनी कॉलोनी में वृक्षारोपण करें-मुख्य सचिव

हर वृक्ष हमें प्राणवायु एवं जीवनदान देता है।वृक्षारोपण करके हम आने वाले समय के लिए दान दे रहे हैं।एक वृक्ष हजार पुत्र के बराबर,हर आरडब्ल्यूए वृक्षारोपण को अभियान के रूप में लेकर चले।सभी सम्मानित नागरिक अपनी-अपनी कॉलोनी में वृक्षारोपण करें।मुख्यमंत्री ने 05 जुलाई को पूरे प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।प्रदेश में इस वर्ष कुल 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य।

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा आज एल्डिको सौभाग्यम् वृंदावन कॉलोनी में लोक भारती द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पौधा रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि हर वृक्ष हमें प्राणवायु एवं जीवनदान देता है। प्राणवायु हम किसी फैक्ट्री से प्राप्त नहीं कर सकते हैं। वृक्षारोपण करके हम आने वाले समय के लिए एक दान दे रहे हैं। बौद्ध दर्शन में कहा गया है कि एक वृक्ष हजार पुत्र के बराबर होता है। वृक्षारोपण से प्रदूषण को कम करने एवं पानी को संरक्षण करने सहित अनेक फायदे होते हैं। हर आरडब्ल्यूए इस वृक्षारोपण को अभियान के रूप में लेकर चले। उन्होंनेे प्रदेश के सभी सम्मानित नागरिकों से अपील की है कि वह अपनी-अपनी कॉलोनी में वृक्षारोपण करें तथा इसे जन आंदोलन के रूप में परिवर्तित करें।

       मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 05 जुलाई को पूरे प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि अपने लिए, आने वाली पीढ़ियों के लिए एवं अपने समाज के लिए पौधारोपण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष कुल 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 05 जुलाई को हम 30 करोड़ पौधे लगाएंगे तथा 06 एवं 07 जुलाई को 05 करोड़ पौधे लगाएंगे। 15 अगस्त, 2022 को हम आजादी के 75 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया है कि 15 अगस्त के दिन हम 05 करोड़ पेड़ लगाएंगे। हर गांव में, हर मोहल्ले में 75-75 पेड़ अवश्य लगाये जाएं। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरूण कुमार सक्सेना सहित लोक भारती के पदाधिकारीगण एवं कॉलोनीवासी उपस्थित थें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button