भाजपा और जी न्यूज मालिक का यह कांग्रेस के खिलाफ षड़यंत्र- विकास श्रीवास्तव

भाजपा और जी न्यूज मालिक सुभाष चन्द्रा का यह कांग्रेस के खिलाफ षड़यंत्र है।भाजपा और जी न्यूज चैनल का षड़यंत्र का भांडा फोड़ दिया लाखों कांग्रेसजनों और सोशल मीडिया ने।टेक्नॉलाजी और पॉलिसी के क्षेत्र में आज दक्षिण एशिया में राहुल गांधी सबसे अपडेटेड और जागरूक नेता हैं।

लखनऊ। हमारे नेता और कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को जी न्यूज ने जिस तरह से गलत संदर्भ में पेश किया और भाजपा ने उसे लपक लिया, यह दिखाता है कि किस तरह मीडिया का एक हिस्सा विपक्ष को बदनाम करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मीडिया ने राहुल गांधी से उनके वायनाड केरल दफ्तर में तोड़फोड़ को लेकर सवाल पूछा था। इस पर राहुल गांधी जी ने तोड़फोड़ करने वाले छात्रों को “बच्चें“ कह कर अपनी बात रखी। यह एक तरह की लोकतांत्रिक उदारता है जो कांग्रेस की विरासत है। लेकिन इसे उदयपुर हत्याकांड से जोड़कर प्रसारित करना कोई चूक का मसला नहीं है। यह जान बूझकर किया गया ZEE NEWS चैनल का षडयंत्र था। कांग्रेस सोशल मीडिया के साथियों और लाखों कांग्रेसजनों ने तत्काल जी न्यूज और भाजपा गठबंधन का भंडा कुछ ही देर में फोड़ दिया।


विकास श्रीवास्तव ने कहा ऐसा लगता है कि राजस्थान में अपनी हार से बौखलाए ‘जी न्यूज’ के मालिक सुभाष चंद्रा ने अपने चैनल के एंकरों को कांग्रेस के खिलाफ अभियान चलाने का आदेश दिया है लेकिन झूठ के पांव नहीं होते। देश के ईमानदार और जागरूक नागरिक जानते हैं कि भाजपा ऐसा क्यों कर रही है? क्योंकि भाजपा सच की ताकत से और मजबूत विपक्ष और लोकतंत्र से डरती है। भाजपा व आर0एस0एस0 राहुल गांधी की लोकप्रियता और ईमानदारी से घबराती है। उन्होंने कहा कि 8 वर्ष मोदी सरकार के बीत गए परन्तु भाजपा, कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों का मुकाबला किसी भी स्तर पर नहीं कर सकी। बीजेपी को पता है वह डूबती अर्थव्यवस्था नहीं बचा सकती, रोजगार नहीं दे सकती, महंगाई नहीं रोक सकती, किसानों, जवानों और गरीबों का भला नहीं कर सकती। इसलिए कांग्रेस के सबसे सक्रिय और दूरदर्शी सोच के नेता की छवि को सोशलमीडिया के माध्यम से खराब करने का षडयंत्र करती रहती है।


कांग्रेस प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने बताया कि अमेरिकी थिंक टैंक “RAND Corporation” ने कहा है कि टेक्नोलॉजी और पॉलिसी के क्षेत्र में राहुल गांधी आज दक्षिण एशिया में सबसे अपडेटेड और जागरूक नेता हैं। राहुल गांधी जी को जो लोग नजदीक से जानते हैं, वे उनके मुरीद हैं, लेकिन जनता के बीच राहुल गांधी की छवि इसके उलट क्यों है ? इसका मुख्य कारण योजनाबद्ध तरीके से उनके विरोधियों द्वारा वाट्सअप यूनिवर्सिटी के माध्यम से भारत में उनके खिलाफ झूठ और भ्रामक दुष्प्रचार किया जा रहा है। जिसके पीछे मोदी सरकार, आरएसएस, भाजपा और इनका खरीदा हुआ गोदी मीडिया… सब मिलकर राहुल गांधी को बदनाम करने का महाअभियान चलाने में लगे हैं। ताकि देशवासियों को राहुलगांधी जी के वास्तविकता और राजनैतिक योग्यता से गुमराह किया जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button