झूठ के ढोल पीटने में भाजपा सरकार अव्वल-अखिलेश

राजेंद्र चौधरी

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार झूठ के ढोल पीटने में अव्वल है पर उसके झूठ की कलई भी खुलने लगती है। प्रदेश में अपनी एक भी योजना न चलाने वाली भाजपा ने बस समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना रंग और अपना नाम देने का रिकार्ड बनाया है। जनता भाजपा की सभी करतूतों और सच्चाई से वाकिफ हो चुकी है। समय आने पर भाजपा को जनता जरूर जवाबदेह बनाएगी।


समाजवादी सरकार ने जहां अयोध्या में अण्डरग्राउंड विद्युतीकरण का काम कराया, भाजपा सरकार ने उसे रोक कर शहरों में तारो का मकड़जाल फैलाया। एक तो सरकार बिजली नहीं दे पा रही हैं, ऊपर से अब बरसात के मौसम में अस्पताल की छत पर बिजली के तारों का मकड़जाल बड़ी अनहोनी की दस्तक दे रहे हैं। बारिश में शार्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है।
उपमुख्यमंत्री जी फोटो खिंचवाने और सुर्खियों में बने रहने के लिए जिन अस्पतालों का दौरा कर चुके हैं उन अस्पतालों की दुर्दशा भी सुधरने का नाम नहीं ले रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हो चुकी है। गाजियाबाद में मां को कंधे पर उठाए अस्पताल में जाते बेटे की तस्वीर भाजपा के शासनकाल में स्वास्थ्य सेवाओं की बिगड़ती हालत बयान करती है। आखिर स्वच्छ भारत और सच भारत कब बनेगा?


उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति तले महिलाओं पर सत्ता संरक्षित अपराधियों का हमला चरम पर है। बाराबंकी में महिला की पीटकर हत्या, मेरठ में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बलरामपुर में नेपाली किशोरियों से गैंगरेप, लखनऊ में बंथरा इलाके में किशोरी से दुष्कर्म। ये सब घटनाएं इस बात की प्रमाण है कि फेल हो गया झूठा डबल इंजन, यूपी बना अपराध में नम्बर वन। सत्ता संरक्षित अपराधी बेखौफ कर रहे अपहरण।भाजपा राज में लोग नरकनुमा जिंदगी बसर करने को मजबूर हैं। मजबूर जनता की कहीं सुनवाई नहीं। वैसे भी भाजपा-आरएसएस के कानून में अपील और दलील जैसी किसी चीज की मान्यता नहीं है। ये संगठन एकाधिकारी मानसिकता से काम करते हैं। भाजपा-आरएसएस लोकतंत्र, समाजवाद तथा पंथनिरपेक्षता पर विश्वास नहीं करती है जबकि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और संविधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button