अग्निपथ योजना नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़

भाजपा सरकार द्वारा एक और तुगलकी फरमान अग्निपथ योजना नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई समस्या पैदा करने की योजना है। जहां हमारे सशस्त्र बलों की गुणवत्ता, दक्षता, की पूरी दुनिया में तारीफ हाती है इस योजना से उन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसी अग्निपथ योजना के विरोध में आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आवाहन पर पूरे देश के प्रत्येक विधानसभा में शांतिपूर्ण रूप से सत्याग्रह  प्रदर्शन हूए इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभाओं में सत्याग्रह  हुआ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ के नेतृत्व में भारी तदाद में रामपुर खास प्रतापगढ़ ,पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेष अध्यक्ष निर्मल खत्री ने अयोध्या, प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष पूर्व विधायकअजय कुमार लल्लू तमकुहीराज कुषीनगर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य झांसी, पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया बाराबंकी, विधायक विरेन्द्र चौधरी, फरेन्दा महराजगंज, पूर्व मंत्री एवं मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी, एवं पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, जिलाध्यक्ष प्रघुम्न दुबे, तहसीन बांदा, पूर्व सांसद डा0 राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, उपाध्यक्ष मकसूद खान वाराणसी, पूर्व मंत्री नकुल दुबे बी.के.टी. लखनऊ, पूर्व सांसदगण मोहम्मद मुकीम इटवा सिद्धार्थनगर, बालकृष्ण चौहान मोहम्मदाबाद गोहना मऊ, में सत्याग्रह का नेतृत्व किये।

सुल्तानपुर जनपद में बी0एम0 यादव ने अपने साथियों के साथ मोदी सरकार के तुगलकी फरमान अग्निपथ के विरोध में प्रदर्शन किया। बी0एम0 यादव ने कहा कि अग्नीपथ योजना नौजवानों के भविष्य के साथ ही खिलवाड़ नहीं बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए समस्या पैदा करने वाला निर्णय है। मोदी सरकार जो भी निर्णय लेती है वह देश और समाज के विपरीत ही होता है। आज मोदी बिल्कुल हिटलर के रास्ते पर चल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने आज पूरे देश में अग्नीपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार को अवगत भी कराया कि इस प्रकार की योजनाओं से हमारे देश की सीमा सुरक्षा पर फर्क पड़ेगा। ऐसा निर्णय राष्ट्रहित एवं समय सीमा सुरक्षा को ध्यान में रखकर तत्काल वापस लेना चाहिए।

कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि सदस्य विधान परिषद दीपक सिंह लखनऊ स्थित इन्दिरा नगर में एच.ए.एल के सामने पूर्व शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, पूर्व प्रत्याशी मनोज तिवारी, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र शुक्ल, सुरेन्द्र शुक्ला, योगेन्द्र सिंह नेगी, सहित विशाल जनसमूह के साथ सत्याग्रह का नेतृत्व किये। वहीं लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन योगेश दीक्षित, महासचिव शिव पाण्डेय, संगठन सचिव अनिल यादव ने भी हिस्सा लिया। लखनऊ जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, राजेश सिंह काली, अनिल त्रिपाठी, राजकुमार वर्मा इत्यादि मोहनलालगंज, पूर्व विधायक इंदल रावत मलिहाबाद, पूर्व प्रत्याशी रूद्र दमन सिंह बब्लू सरोजनी नगर, प्रवक्ता संजय सिंह खजाना काम्पलेक्स आशियाना, शहर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह डीपी एवं अजय श्रीवास्तव अज्जू ने शहीद स्मारक के पास सत्याग्रह प्रदर्शन किये।

कृष्णकांत पाण्डेय ने आगे बताया कि पूर्व मंत्रीगण दीपक कुमार मुजफ्फरनगर, ओमवती देवी बिजनौर, पूर्व विधायक संजय कपूर रामपुर, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक विवेक बंसल अलीगढ़, पूर्व विधायकगण संजीव दरियाबादी एवं हाफिज मोहम्मद उमर, सोहिल अख्तर अंसारी कानपुर, पूर्व विधायक जगदीश नारायण मिश्रा हमीरपुर, पूर्व विधायक राधे श्याम जगदीशपुर, अमेठी, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी छानन्वे मिर्जापुर, पूर्व विधायक जयवंत सिंह महोबा, पूर्व विधायक विजय प्रकाश चायल कौशाम्बी, पूर्व विधायक हाजी रहमान श्रावस्ती, पूर्व विधायक अंबिका सिंह कप्तानगंज बस्ती, पूर्व विधायक धन्नजय सिंह पहलवान खड्डा कुशीनगर, ने सत्याग्रह का नेतृत्व किया।श्री पाण्डेय ने आगे बताया कि उपाध्यक्षगण विश्व विजय सिंह गोरखपुर, उपेन्द्र सिंह आगरा, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी प्रतापगढ़, पूर्व सांसद प्रत्याशी चन्द्रेस उपाध्याय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर,  में सत्याग्रह का नेतृत्व किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button